![]()
देवरिया सदर ब्लॉक में प्रशासक ने सोमवार दोपहर दो बजे कार्यभार संभाला। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। नीरज शाही ने कहा कि देवरिया सदर ब्लॉक का पिछला पांच वर्षों का कार्यकाल जनपद के लिए एक मिसाल रहा है। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया और विकास कार्यों को गति दी। शाही ने जनप्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने और विकास की निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी।
समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल ने उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का धन्यवाद किया। जायसवाल ने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में आगे भी सहयोग की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में राजन यादव, राजन सोनकर, डॉ. गंगा शरण पांडेय, बृजेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह ‘टुन्नू’, उग्रसेन सिंह, अंकित सिंह, जय श्री यादव, राधेश्याम मिश्रा, श्याम श्रीवास्तव, मंटू कुमार यादव, अरशद अंसारी, जगदीश यादव, विष्णु चौहान, कपिल गौड़, प्रेम शंकर, जुगल गुप्ता, राकेश चौहान, रविदास सिंह, तूफानी कुशवाहा, शंभू यादव, महेंद्र यादव, मनोज यादव, सुधाकर सिंह, बृज किशोर राय, अमरजीत गिरी, संतोष गौतम, जयप्रकाश चौहान, लाल साहब कनौजिया, साबर आलम, विवेकानंद तिवारी, प्रियांशु मिश्रा, दुर्गेश जायसवाल, अंबरीष श्रीवास्तव, श्रीकांत गौतम, रामअवतार कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Source link
देवरिया सदर ब्लॉक में प्रशासक ने कार्यभार संभाला:पूर्व राज्य मंत्री नीरज शाही ने गिनाईं उपलब्धियां