![]()
कानपुर में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचा और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत 10 सूत्रीय मांगें रखी। NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध जताया। शिक्षा मंत्री को हटाने और न्यायिक जांच की मांग
सपा अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी है कि लगातार प्रश्नपत्र लीक होने और प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द होने से करोड़ों छात्रों का परीक्षा प्रणाली से भरोसा उठ गया है। सपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, परीक्षा अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एजेंसियों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। जंतर-मंतर की घटना पर जताया विरोध
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और छात्रों के साथ पुलिस ने अमर्यादित व्यवहार किया। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों को आर्थिक राहत देने की मांग
उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने और टलने से अभ्यर्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पार्टी ने रद्द हुई परीक्षाओं को बिना अतिरिक्त शुल्क दोबारा कराने, प्रभावित अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता और आर्थिक सहायता देने तथा भविष्य में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए नई और पारदर्शी परीक्षा नीति लागू करने की मांग की। आंदोलन की चेतावनी
समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी युवाओं, अभिभावकों और आम जनता के साथ बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी। ये लोग मौजूद रहे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,पूर्व विधायक सतीश निगम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,दीपक खोटे,शादाब आलम,सुधांशु मिश्रा,इशरत इराकी,मेराज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
Source link
सपा ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग:कानपुर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा, जिलाध्यक्ष बोले- पेपर लीक मामलों से परीक्षा प्रणाली से छात्रों का भरोसा टूटा