![]()
वाराणसी पुलिस की टीम सोमवार सुबह रामनगर में गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घेराबंदी की गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से गौवंश से भरा एक कंटेनर भी बरामद किया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके बनारस में तस्करी के मूवमेंट की जांच की जा रही है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप ने बताया कि सोमवार सुबह बनारस से होकर बिहार में गोवंशों के जाने की सूचना मिली थी। इनपुट मिला कि गौवंश से भरा एक कंटेनर मोहनसराय डाफी से गुजरकर रामनगर की ओर पहुंच रहा है और तस्कर के जरिए बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। रामनगर थाना पुलिस ने विश्व सुंदरी पुल के नीचे हाईवे पर घेराबंदी कर कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल तस्कर की पहचान मोहम्मद एजाज, निवासी बिहार, के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर उसमें लदे गौवंश को सुरक्षित कराया है। बताया गया कि इसने पहले भी कई बार पशु तस्करी की है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और इस पशु तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी मोहम्मद एजाज का इलाज जारी है। फॉरेंसिक की टीम बुलाकर साक्ष्य और नक्शा तैयार कराया जा रहा है।
Source link
वाराणसी पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को मारी गोली:रामनगर में दोनों से चार राउंड फायरिंग, गोवंश से भरा कंटेनर बरामद