भदोही में आज भाजपा का बूथ सम्मेलन:तीनों विधानसभाओं के 1404 बूथों के कार्यकर्ता होंगे शामिल


भाजपा बुधवार को भदोही जिले की तीनों विधानसभाओं में एक साथ बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के 1404 बूथों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। औराई विधानसभा के 442 बूथों का सम्मेलन चित्रांश लॉन, औराई चीनी मिल गेट के पास होगा। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्ति अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगी। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और विधानसभा संयोजक राजेश पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ज्ञानपुर विधानसभा के 458 बूथों के लिए सम्मेलन चित्रांगना लॉन, ज्ञानपुर में आयोजित किया जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा और भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। विमल मिश्रा कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक हैं। भदोही विधानसभा के 504 बूथों का सम्मेलन दिव्या वाटर पार्क, सुरियावां में होगा। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि फूलचंद पंकज विधानसभा संयोजक हैं। विधानसभा संयोजक तैयारियों की निगरानी यह बूथ सम्मेलन जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व और जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के दिशा-निर्देश में आयोजित किया जा रहा है। तीनों विधानसभाओं में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। संबंधित विशिष्ट अतिथि और विधानसभा संयोजक तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। सतीश चंद्र पांडे बूथ सम्मेलन कार्यक्रम के जिला संयोजक हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मजबूत संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही बनता है। यह सम्मेलन संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यों को गति देने में सहायक होगा। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रियता से तैयारियों में लगे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *