![]()
बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बहराइच-नानपारा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह घटना सुबह करीब दस बजे बारिश के बीच एजीएम एकेडमी स्कूल के सामने हुई। मटेरा से बहराइच की ओर आ रही कार (संख्या यूपी 40 बीएच 4336) ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मटेरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर में ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों की पहचान और उनके निवास स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Source link
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:बहराइच में टक्कर के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलटा रिक्शा, पांच घायल, 2 गंभीर घायल