आजमगढ़ में आधी रात को थाने पर हंगामा:महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे थाने, कड़ी कार्रवाई की मांग


आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुंडा रसूलपुर में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग और परिजन रविवार रात 9 बजे थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसके साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जाने लगी। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाती बुझाती रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मृतका की मां ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने जाने की मांग की है। यह था पूरा मामला आजमगढ़ जिले के सगडौली की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी बबलू की बेटी शिब्बू को रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला लकी 5 माह पूर्व भगा लाया था। लगभग 5 माह से लड़की युवक के साथ उसके घर पर रह रही थी। रविवार को लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस बात की जानकारी युवक लकी के पिता करण ने लड़की के परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस बारे में लड़की की मां गुड्डी देवी का कहना है कि लड़के के परिजनों ने तबीयत खराब होने की बात बताई। दो बार आजमगढ़ जिला अस्पताल जा चुकी हूं पर अभी तक मुझे मेरी बच्ची की बॉडी तक नहीं दिखाई गई। ऐसे में हमारी मांग है कि इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही हमें न्याय दिलाया जाए। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *