नोएडा में दो लोगों से 54 लाख की ठगी:शेयर बाजार में रखते है रुचि, दोनों को वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, पैसा आने संपर्क तोड़ा


घर बैठे रकम कमाने के जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने महिला समेत दो लोगों से 54 लाख रुपये ठग लिए। ठग ब्रोकर एप पर मनमुताबिक मुनाफा दिखाकर रकम ट्रांसफर कराते रहे। एक भी पैसा नहीं निकलने पर पीड़ितों को साइबर ठगों के जाल में फंसे होने का आभास हुआ। पीड़ितों ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में मामले दर्ज कराए। केस-1
नोएडा सेक्टर 58 के राजेश कुमार प्राइवेट कंपनी कार्यालय में नौकरी करते हैं। वह शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। राजेश जुलाई 2025 में वाट्सअप मैसेज से अंकिता और स्नेहा अग्रवाल नाम की ठग के संपर्क में आए। ठगों ने घर बैठे शेयर बाजार में निवेश करने का सुझाव दिया। टीसीएस केपिटल ग्रुप में में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा होने का दावा किया। राजेश को एक एप डाउनलोड कराई। शुरुआत में छोटा-छोटा निवेश कराकर मुनाफा कमवाया। रकम को बैंक खाते में ट्रांसफर कर विश्वास भी दिलाया। राजेश ने ठगों पर विश्वास कर आठ अगस्त 2025 तक करीब 33 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपयों की जरूरत पड़ने पर मुनाफे समेत रकम को निकालना चाहा। संपर्क तोड़ दिया गया। केस-2
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वालीं बुजुर्ग दीप्ति गृहणी हैं। वह शेयर बाजार में रूचि रखती हैं। ठग ने दीप्ति से नौ जून 2025 में वाट्सअप मैसेज से संपर्क किया। शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम का आफर दिया। स्टाक शेयर ग्रुप में जोडा और एप डाउनलोड कराई। 27 जून 2025 तक उनसे करीब 21 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम निकालने का प्रयास करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस बैंक खातों व ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी कर रही। जल्द ही ठगी का पर्दाफाश किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *