राधारानी मंदिर के पास अचेत मिले युवक की मौत:मथुरा में 8 पर जबरन जहर पिलाकर हत्या का आरोप, FIR


मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में राधारानी मंदिर के पास सड़क किनारे अचेत मिले एक युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने आठ लोगों पर जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मांट थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना राया क्षेत्र के गांव पीरी निवासी गोवर्धन उर्फ ललित पुत्र रामपाल सिंह शुक्रवार शाम राधारानी मंदिर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में अचेत अवस्था में मिले थे। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे मृतक के भाई गिरधारी ने मांट थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव पीरी निवासी विनोद पुत्र रामवीर, पप्पू पुत्र कंचन, उदयवीर उर्फ कलुआ पुत्र प्रेमपाल, मंशो पुत्र प्रेमपाल, भूरा पुत्र विनोद, रनवीर पुत्र निरंजन और विजयपाल पुत्र पप्पू सहित आठ लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उनके भाई को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *