![]()
औरैया में फफूंद के खजुहा गांव में पिता की तेरहवीं की तैयारी के दौरान एक युवक की मौत हो गई। 28 वर्षीय सुधीर कुमार आलू का बोरा ले जाते समय चबूतरे पर फिसलकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। खजुहा निवासी 80 वर्षीय लाल जी का 4 जुलाई को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके परिजन 18 जुलाई को तेरहवीं कार्यक्रम (भंडारे) का आयोजन करने की तैयारी कर रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे, सुधीर कुमार अपने घर आलू का बोरा लेकर आया। वह बोरे को चबूतरे पर चढ़ाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत घायल सुधीर को चिचौली के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। हालांकि, सैफई ले जाते समय रास्ते में ही सुधीर ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सुधीर कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया गया है कि उसके दोनों बड़े भाइयों की भी कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
Source link
पिता की तेरहवीं की तैयारी के दौरान बेटे की मौत:आलू का बोरा ले जाते समय पैर फिसला, गंभीर चोट से रास्ते में दम तोड़ा