![]()
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को मिर्जापुर का दौरा किया। उन्होंने अहरौरा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवारों को आवास और मुआवजे का आश्वासन दिया। गुरुवार तड़के 3 बजे टायर फटने के बाद ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया था। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। मंत्री राजभर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मंत्री राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। राजभर ने आगे कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा। एनडीए 2017 की तुलना में अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। हालांकि, जब उनसे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली में धरना स्थल से पुलिस द्वारा हटाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री राजभर ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि धरने पर बैठे किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होती है, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे अस्पताल पहुंचाकर उचित इलाज उपलब्ध कराए।
Source link
ओपी राजभर बोले- 2027 में सपा 27 सीटें नहीं जीतेगी:अहरौरा हादसे में मृतकों के परिवार से मिले, आवास-मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया