लखनऊ में बदला स्कूल का समय:शनिवार से लागू हुआ बदला हुआ समय , सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे स्कूल


लखनऊ में मौसम बदलने के साथ ही विद्यालयों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। मौसम का पारा गिरने के बाद प्राथमिक से आठवीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। अब विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। समय के संबंध जारी नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया जो अगले निर्देश तक लागू रहेगा। बारिश के बाद गर्मी से राहत को देखते हुए स्कूलों के समय में ये बदलाव किया गया है। सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर-सरकारी और निजी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह समय बदलाव प्री-प्राइमरी/नर्सरी से लेकर कक्षा-8 तक की कक्षाओं के लिए लागू होगा। यह निर्णय 18 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा और अगले आदेशों तक लागू रहेगा। लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में स्कूलों का निर्धारित किया गया था इससे पहले सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक विद्यालय का संचालन हो रहा था। अब बदलते मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठ रही थी। मौसम में आए बदलाव और गर्मी से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कदम उठाया है। इस आदेश को कड़ाई से लागू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। आदेश की प्रति महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *