Kanpur Train Thief Arrested | CCTV Footage Leads to Police Action

नूरुल अली | कानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को चकेरी पुलिस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान हुई। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और 19 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी पर पहले से चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं।

शताब्दी उद्यान मोड़ से हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी चकेरी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार को चकेरी पुलिस और जीआरपी कानपुर सेंट्रल की संयुक्त टीम ने शताब्दी उद्यान मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र स्थित खंडा खेड़ी गांव निवासी अनिल उर्फ विजेंद्र सिंह (34) के रूप में बताई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ट्रेनों में यात्रियों को बनाता था निशाना

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखता था। मौका मिलते ही मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन और 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जिन्हें अलग-अलग वारदातों से जुड़ा माना जा रहा है।

2014 से दर्ज हैं 10 मुकदमे

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 से जीआरपी कानपुर सेंट्रल और चकेरी थाने में चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं। हाल के दिनों में दर्ज आधा दर्जन मामलों में भी उसकी तलाश की जा रही थी। ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर घेराबंदी की और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *