85 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:उल्टी होने के कुछ देर बाद तोड़ा दम, उन्नाव की आवास विकास कॉलोनी का मामला


उन्नाव के दही थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार देर रात 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतका की पहचान ए ब्लॉक, आवास विकास कॉलोनी निवासी बतोलो (85), पत्नी मो. नसीम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी हुई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान घटना की सूचना मिलने पर दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, मौत की परिस्थितियां स्पष्ट न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं घटना के बाद क्षेत्र में महिला की मौत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताई, जबकि अन्य इसे अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई सामान्य मौत मान रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है। थाना प्रभारी बोले- हर पहलू की हो रही जांच दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *