बलिया में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली:124 साल से जारी है परंपरा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल


बलिया नगर में गुरुवार शाम आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा बालेश्वर मंदिर तिराहे पर स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर से शुरू हुई। यह पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा की तर्ज पर आयोजित की गई। मंदिर के सर्वाकार अंकित बरनवाल ने बताया कि शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के विग्रहों को गर्भगृह से निकालकर पूजा-अर्चना के बाद रथ पर स्थापित किया गया। इसके बाद रथयात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर जयकारों के साथ आगे बढ़ी।
बरनवाल ने बताया कि उनके पितामह बाबू कमलेश्वर प्रसाद के पूर्वजों ने सन 1901 में इस ठाकुर बाड़ी का निर्माण कराया था। तभी से यह रथयात्रा परंपरा 125 साल से लगातार जारी है। यह रथ सागौन और शीशम की लकड़ी से बना है और इसका वजन 3 टन है। नीम की लकड़ी से बने विग्रहों को रथ पर रखकर श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा। रथयात्रा माल गोदाम रोड, स्टेशन, चौक, गूदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड और हनुमानगढ़ी होते हुए मंदिर पर वापस पहुंची। मंदिर पहुंचने पर विग्रहों को जयकारों के साथ रथ से उतारकर गर्भगृह में स्थापित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिमांशु बरनवाल, प्रज्ञान्शु बरनवाल, सुर्यांशु बरनवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, सागर सिंह राहुल और नगर के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *