![]()
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बरेली में अलखनाथ रेलवे क्रॉसिंग को मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य के लिए दो रातों तक बंद रखने की घोषणा की है। यह निर्णय रेलवे ट्रैक और फाटक की सुरक्षा तथा सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। यह क्रॉसिंग इज्जतनगर-बरेली सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है। इसे 17 जुलाई की रात 10 बजे से 18 जुलाई की सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, 18 जुलाई की रात 10 बजे से 19 जुलाई की सुबह 6 बजे तक भी इस रेलवे फाटक पर आवागमन बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, समपार फाटक पर नियमित मरम्मत (पीरियोडिकल मेंटेनेंस) और ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाना है। इस अवधि के दौरान किसी भी वाहन या पैदल यात्री को क्रॉसिंग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। बंदी के दौरान वाहन चालक निकट स्थित किला ओवरब्रिज और किला फाटक का उपयोग कर सकते हैं। रेल प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान केवल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अनावश्यक भीड़ और जाम से बचने के लिए लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।
Source link
अलखनाथ रेलवे क्रॉसिंग दो रात रहेगी बंद:बरेलीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी