साहिल-मुस्कान की वकील ने 3 गवाहों पर उठाए सवाल:मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में चल रही फाइनल जिरह


मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में डिफेंस की वकील ने गवाहों की गवाही पर सवाल खड़े किए। गुरुवार को जिला जज की कोर्ट में केस की फाइनल जिरह की डेट लगी थी। इस दौरान साहिल-मुस्कान यानि बचाव पक्ष की वकील ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने फाइनल जिरह में अभियोजन पक्ष के तीन गवाहों की गवाही पर सवाल उठाए।
बता दें कि सौरभ राजपूत मर्डरकेस का ट्रायल चल रहा है। जिला जज की कोर्ट में लगातार केस की सुनवाई हो रही है। इसमें 22 गवाहों की गवाहियां पूरी होने के बाद फाइनल जिरह शुरू हो चुकी है। अभियोजन पक्ष अपना पक्ष रख चुका है। अब डिफेंस अपना पक्ष रहा है। ड्रम विक्रेता, चाकू विक्रेता और दोस्त पर उठाए सवाल
सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार को डिफेंस की एडवोकेट ने ऑग्यूर्मेंट किया है। उन्होंने 3 गवाहों से जुड़े सवाल पूछे। इसमें सौरभ के दोस्त सौरभ जिसने साहिल को मृतक सौरभ के घर रात में साढ़े बारह बजे जाते देखा था उसकी गवाही पर सवाल किया। बर्तन दुकान संचालक राकेश कुमार जिसके यहां से मुस्कान ने चाकू और उस्तरा खरीदा था। तीसरा गवाह ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन है जिससे साहिल, मुस्कान ने सौरभ की लाश को ठिकाने लगाने के लिए नीला ड्रम खरीदा था। केस में कुल 22 गवाह हैं इसलिए जुलाई अंत तक आने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *