![]()
हाथरस में एक पैथोलॉजी लैब में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आज गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई को वह एक क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। वहां उसे बोतल लगाई गई, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। किशोरी का आरोप है कि डॉ. प्रवीण पुत्र इंद्रपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में कल रात हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया के आरोपी पैथोलॉजी लैब संचालक है। पुलिस ने आज गुरुवार को 15 वर्षीय किशोरी को जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन जारी है। हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
Source link
क्लीनिक में किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप:हाथरस में पैथोलॉजी लैब संचालक पर केस