![]()
वाराणसी में गुरुवार सुबह तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 3 किलोमीटर प्रति घंटा और नमी 74 प्रतिशत रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, अगले 48 घंटों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जिले और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गंगा का जलस्तर बढ़ा, फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी आने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। गंगा का जलस्तर लगभग आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण दशाश्वमेध घाट की तीन सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं, जिससे घाट किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों और नाविकों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के मिडल गंगा डिवीजन के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे वाराणसी स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 60.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर तथा खतरे का निशान 71.262 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से करीब 11.90 मीटर नीचे है। धान की रोपाई के लिए किसानों को सलाह मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटों में अच्छी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को धान की रोपाई में तेजी लाने की सलाह दी है। जिन खेतों में पर्याप्त पानी भर चुका है, वहां रोपाई का कार्य शुरू या तेज किया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञ संजय पांडे ने कहा – यदि अगले दो दिनों में अनुमान के अनुरूप अच्छी वर्षा होती है, तो जिले में धान की रोपाई का कार्य तेजी पकड़ेगा। इससे सिंचाई पर निर्भरता कम होगी, उत्पादन लागत घटेगी और फसल की शुरुआती बढ़वार बेहतर होने की संभावना रहेगी।
Source link
वाराणसी में अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट:पारा 37°C पहुंचा,गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि