एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग, ड्रोन तकनीक को समझा:कैडेटों ने किया तकनीक, व्यक्तित्व विकास और सैन्य तैयारियों का रिहर्सल


15 यूपी बटालियन एनसीसी सैनिक प्रयागराज में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-69) के तीसरे दिन सैन्य प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। आधुनिक तकनीक, व्यक्तित्व विकास और सैन्य तैयारियों पर आधारित रिहर्सल कराए गए। शिविर में करीब 660 एनसीसी कैडेटों हिस्सा लिया। शुरुआत प्रातःकालीन शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) से हुई। इसके बाद ड्रिल परेड में शामिल कैडेटों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता, नेतृत्व, समन्वय एवं टीम भावना का विकास किया गया। लाइव फायरिंग का प्रशिक्षण लाइव फायरिंग अभ्यास कराके कैडेटों कई बिंदुओं पर जानकारी दी गई। जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के कैडेटों ने प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की निगरानी में पहली बार हथियार से फायरिंग का अनुभव प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण से कैडेटों का आत्मविश्वास बढ़ा तथा उन्हें हथियारों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की मूलभूत जानकारी प्राप्त हुई। सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग के कैडेटों को मैप रीडिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, तकनीकी विषयों तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ड्रोन तकनीक की जानकारी दी शिविर के दौरान ड्रोन तकनीक पर एक विशेष परिचयात्मक सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें कैडेटों को ड्रोन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं संचालन संबंधी मूलभूत जानकारी दी गई। आगामी दिवस पर कैडेटों को व्यावहारिक ड्रोन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें ड्रोन संचालन का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा। सेंट्रल गेम्स में कैडेटों में खेल भावना, टीमवर्क एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित किया गया। ऑपरेशन रेड विंग्स पर आधारित एक प्रशिक्षण फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कैडेटों को सैन्य नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं सशस्त्र सेनाओं के मूल्यों की प्रेरणादायक जानकारी प्राप्त हुई। कैम्प कमांडेंट कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने बताया कि शिविर की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई है कि कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकी ज्ञान, शारीरिक दक्षता एवं जीवनोपयोगी कौशल का संतुलित प्रशिक्षण प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि पारंपरिक सैन्य विषयों के साथ ड्रोन प्रशिक्षण को शामिल करना राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शिविर अनुशासित, जिम्मेदार, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवा नागरिकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *