ऑपरेशन के दौरान बच्ची की मौत मामले में डॉक्टर गिरफ्तार:परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, IMA ने किया विरोध प्रदर्शन


रायबरेली में ऑपरेशन के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के चिकित्सकों ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक बच्ची शिवानी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर अमित सिंह के खिलाफ पहले गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं और इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पदाधिकारी और चिकित्सक डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पूरी जांच किए गिरफ्तारी करना उचित नहीं है। IMA के अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सकों के साथ न्यायसंगत व्यवहार होना चाहिए और निष्पक्ष जांच पूरी होने के बाद ही कोई कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले में आगे की रणनीति जल्द तय करेगा। धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है, जबकि चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *