औरैया में युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग:गोताखोर कर रहे तलाश, अभी तक नहीं हुई पहचान


औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी के समीप यमुना नदी में बुधवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर नदी में युवक की तलाश करने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी राहगीर ने व्यक्ति को नदी में कूदते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक की तलाश की जा रही पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया, जो नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छलांग लगाने वाला व्यक्ति कौन है और उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों की जानकारी के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *