कैथी में मार्कण्डेय महादेव घाट पर गंगा में युवक डूबा:दर्शन से पहले स्नान करते समय हादसा, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शव को खोजा


वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव घाट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन-पूजन के लिए आए एक युवक की गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और बाद में एनडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर में युवक का शव गहरे पानी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय वैभव गुप्ता के रूप में हुई है। वह अपने एक मित्र के साथ मार्कण्डेय महादेव धाम में दर्शन करने आया था। मित्र के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले दोनों युवक मार्कण्डेय महादेव घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान वैभव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैभव को डूबता देख उसका मित्र शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण वह सफल नहीं हो सका। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचे तब तक वह पानी में समा गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। बाद में स्थानीय गोताखोरों ने गंगा नदी से दोपहर दो बजे वैभव का शव बरामद कर लिया। हालांकि, उसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद संगम तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुट गए थे। परिजनों ने बताया कि वैभव दो भाइयों और एक बहन में था। उसके पिता राजेश गुप्ता भारतीय सेना में कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *