शामली में अवैध ई-रिक्शा-टेंपो पर कार्रवाई की मांग:बस ऑपरेटरों ने दिया धरना, बोले- आर्थिक नुकसान हो रहा


शामली जनपद में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के कर्मचारियों और बस ऑपरेटरों ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा एवं टेंपो पर रोक लगाने की मांग की है। इस मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना-प्रदर्शन मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना बस यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और मुजफ्फरनगर-शामली एलिट रूट यमुना ब्रिज यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र की संयुक्त देखरेख में किया जा रहा है। धरने पर बैठे बस ऑपरेटरों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा और टेंपो के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इन अवैध वाहनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन में साउथ अहमद, विनय चौधरी, सुरेंद्र बंसल, हर्ष चौधरी, गौरव मलिक, अमरपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित बालियान सहित बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *