![]()
आगरा में आधा घंटे की बारिश ने एक बार फिर से नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। शहर में 20 से अधिक जगहों पर जलभराव हुआ। आधा घंटे की बारिश के बाद सड़कों से पानी निकलने में 2 घंटे लग गए। VIP रोड कही जाने वाले खेरिया मोड़ रोड पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया।
जलभराव की वजह से लोगों को जहां परेशानी उठानी पड़ी वहीं दूसरी ओर, सड़कों पर भरे पानी में बच्चे मस्ती भी करते नजर आए। पहले देखिये VIP रोड कही जाने वाले खेरिया मोड़ रोड के हालात बुधवार सुबह लगभग आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर कई बार बूंदाबांदी हुई। इसके चलते शहर में कई जलभराव हो गया। आफिस जाने वाले लोगों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण कई जगह ट्रैफिक भी स्लो हो गया। जलभराव में मस्ती करते बच्चे यहां हुआ जलभराव
अलबतिया रोड, 100 फुटा पृथ्वीनाथ फाटक रोड, केदार नगर रोड, मारुति एस्टेट, आवास विकास, खेरिया मोड़ रोड, रामबाग, टेढ़ी बगिया, धनौली रोड, हाईवे किनारे, राजपुर चुंगी, शहीद नगर, अर्जुन नगर, आजमपाड़ा, कालिंदी विहार, शास्त्रीपुरम आदि जगहों पर पानी भर गया। VIP रोड कही जाने वाले खेरिया मोड़ रोड पर लगभग 2 घंटे तक पानी भरा रहा। बता दें कि इसी रोड पर फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर और खेरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाह का आवास है। इसी रोड पर से प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गुजरते हैं। ये रोड खेरिया हवाई अड्डे से जुड़ी है। इसके बावजूद यहां पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पिछले साल इस रोड पर जलभराव की समस्या के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे रूट से गुजारा गया था।
Source link
VIP रोड पर फिर भरा पानी, 20 जगहों पर जलभराव:आगरा में आधा घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल