युवक दूसरे की नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था:बाराबंकी में 10 फर्जी ई-चालान का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


बाराबंकी में नंबर प्लेट क्लोनिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक दूसरे की वैगनआर कार का रजिस्ट्रेशन नंबर अपनी कार पर लगाकर घूम रहा था। इसके चलते असली वाहन मालिक के नाम पर लगातार ई-चालान कट रहे थे। सोमवार शाम जामा मस्जिद के पास एक ही नंबर वाली दो वैगनआर कारें आमने-सामने मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। सोमवार शाम जामा मस्जिद के पास स्थानीय लोगों ने एक ही पंजीकरण संख्या UP 32 JA 2024 वाली दो सफेद वैगनआर कारों को खड़ा देखा। संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना असली वाहन मालिक को दी। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने अपनी ही नंबर प्लेट दूसरी कार पर लगी देख पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दूसरी कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बेगमगंज निवासी हैदर अब्बास के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वह जानबूझकर दूसरे वाहन का पंजीकरण नंबर इस्तेमाल कर रहा था। डेढ़ साल से कट रहे थे फर्जी ई-चालान पीड़ित वाहन मालिक ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उसके नाम पर लगातार ई-चालान जारी हो रहे थे, जबकि उसने कोई यातायात नियम नहीं तोड़ा था। इस दौरान उसके नाम पर 9 से 10 फर्जी चालान कट चुके थे, जिससे वह लगातार परेशान था। धोखाधड़ी और जालसाजी में मुकदमा, आरोपी जेल भेजा शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैफिक चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने हैदर अब्बास के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *