![]()
कानपुर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केस्को की ओर से आईएमयू लगाने और क्यूसीआई रेक्टिफिकेशन का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान बिजली विभाग के 29 कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे रहेंगे। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
शास्त्री नगर और नवीन नगर: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दबौली: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
गोविंद नगर, निराला नगर, डिपो चौराहा, बीमा हॉस्पिटल और हरी कॉलोनी: सुबह 11:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पोखरपुर, न्यू बनिया बाजार और लाल कुर्ती: सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। केस्को की अपील
केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।
Source link
8 इलाकों में 3 से 4 घंटे का बिजली शटडाउन:कानपुर में केस्को RMU, QCI मरम्मत कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित