![]()
गाजियाबाद में आज बुधवार को भीषण गर्मी से हल्की राहत रहेगी। आज सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से हल्के बादल है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल रहेंगे। हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा से है। पिछले 48 घंटों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आज रात से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। जहां कल 15 जुलाई को बारिश की संभावना है। लगातार बदल रहा मौसम मौसम लगातार तेजी से करवट ले रहा है। इससे पहले सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे, हवा रुक-रुक कर बही। वहीं दोपहर के समय गाजियाबाद में धूप खिली, उमस से गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में एक डिग्री गिरा तापमान पिछले 24 घंटे में तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात में भी उमस के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई से गाजियाबाद में फिर बारिश शुरू हो सकती है। दो से तीन दिन तक अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 9 जुलाई के बाद नहीं हुई बारिश 9 जुलाई को हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। इसके बाद से बारिश नहीं हुई है। इसी वजह से उमस लगातार बढ़ रही है और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
Source link
गाजियाबाद में आज भीषण गर्मी से राहत:48 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, कल से बारिश की संभावना