![]()
लखनऊ गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग परिसर में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और महिला संस्थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने की। बैठक में पिछले महीने प्रदेशभर में आयोजित जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, महिला बंदीगृह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जिन मामलों में कार्रवाई की आवश्यकता महसूस हुई, वहां संबंधित विभागों को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा समीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों से प्राप्त शिकायतों, महिला सुरक्षा और संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा हुई। आयोग ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी माह के कार्यक्रमों और महिला हित से जुड़ी गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सदस्य सचिव रेणु तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और अधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और उपाध्यक्ष चारु चौधरी, हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, गीता बिंद, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पांडेय, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाहीने साथ अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Source link
यूपी राज्य महिला आयोग में मासिक समीक्षा बैठक:महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर हुईं चर्चाएं