![]()
उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच रेल संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए 17 जुलाई से संत रविदास एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। वाराणसी और अमृतसर के छेहर्टा स्टेशन के बीच चलने वाली इस नई ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। सप्ताह में तीन दिन चलेगी नई एक्सप्रेस रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 14623 संत रविदास एक्सप्रेस वाराणसी से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:05 बजे रवाना होगी। यह रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन शाम 5:10 बजे छेहर्टा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14624 छेहर्टा से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 7:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव नई ट्रेन का ठहराव जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और लुधियाना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इससे पूर्वांचल, अवध और पंजाब के यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा रेलवे का कहना है कि इस नई एक्सप्रेस सेवा से उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक होगा। खासकर वाराणसी, लखनऊ और अमृतसर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
Source link
17 जुलाई से दौड़ेगी संत रविदास एक्सप्रेस:वाराणसी-लखनऊ-छेहर्टा के एक्सप्रेस ट्रेन का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ,सप्ताह में तीन दिन चलेगी