घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव:परिवार का इकलौता बेटा था मनीष, खेती में पिता का हाथ बंटाता था


जालौन में डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव में मंगलवार शाम 4 बजे एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान मनीष (22) पुत्र मुन्नालाल राजपूत के रूप में हुई। वह परिवार का इकलौता बेटा था और पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। घर पर अकेला था युवक मनीष मंगलवार को घर पर अकेला था। उसके पिता मुन्नालाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी किसी काम से मनीष के घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे पर लटका मिला शव काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने मनीष के पिता को सूचना दी। मुन्नालाल घर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में मनीष गमछे के फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर डकोर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मनीष के फंदे पर लटकने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *