![]()
अयोध्या में पिछले दो दिनों से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार देर रात मौसम ने बड़ी राहत दी। रात में अचानक मौसम बदला और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की। खबर लिखे जाने तक बारिश का सिलसिला जारी था। तेज बारिश और हवाओं के कारण जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर लाइनों की मरम्मत में जुट गई हैं और जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा दिन का तापमान कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि वेधशाला में मंगलवार को वर्षा दर्ज नहीं की गई। अगले 24 घंटे में भी बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से मौसम के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Source link
अयोध्या में देर रात झमाझम बारिश-कई इलाकों में बिजली गुल:उमस से मिली राहत, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया