यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी:4543 अभ्यर्थी चयनित, 22 जुलाई को जारी होंगे सभी के नंबर


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी। इसके बाद लिखित परीक्षा, अगले चरणों और आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 4543 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। भर्ती बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी siupexam25.com/sifinalresults लिंक के जरिए भी अपना फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत (Normalized) अंक 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी उसी दिन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *