![]()
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में शादी के महज 16 दिन बाद एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान करीना (25) पुत्री भरत, निवासी जोगनी गांव, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी 16 दिन पहले गौरीबाजार थाना क्षेत्र के छेरीयांव गांव निवासी रामसिंगार उर्फ कृष्णा के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे करीना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोग उसे इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले गए, जहां शाम करीब पांच बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही करीना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Source link
देवरिया में शादी के 16 दिन बाद नवविवाहिता की मौत:मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग