शादी से 9 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या:बागपत में फांसी लगाकर दी जान, रात में बहन के साथ सोई थी


बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के रुंछाड़ गांव में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 22 जुलाई को होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। सोमवार देर रात युवती अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। मृतक की छोटी बहन भी उसी कमरे में थी, जिसे युवती ने रात में परिवार के अन्य सदस्यों के पास भेज दिया था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। सुबह जब परिवार ने कमरा बंद देखा और खोलने का प्रयास किया, तो वह नहीं खुला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस और परिवार के अनुसार, युवती की शादी हरियाणा के एक युवक से तय हुई थी। सभी वैवाहिक रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं। सोमवार रात भी युवती ने परिवार से हंसी-खुशी बात की थी, लेकिन इसके बाद उसने यह कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *