पत्नी के मायके में बमबाजी करने वाला मुंबई भागा:प्रयागराज में वारदात में साथ रहे दो दोस्तों से पूछताछ में खुलासा, टीम रवाना


प्रयागराज के करेली जीटीबी नगर में रविवार रात पत्नी के मायके में बमबाजी व फायिरंग करने वाला राजा मुंबई भाग निकला। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने वारदात में उसके साथ शामिल रहे दो दोस्तों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि वह भी मुंबई भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही वह दबोचे गए। जबकि राजा ट्रेन पकड़कर भाग निकला। फिलहाल करेली पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना कर दी गई है। इससे पहले पुलिस ने वारदात में शामिल अमीर और अरमान को सोमवार शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों राजा के साथ वारदात को अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। कुछ देर पहले हुआ था विवाद करेली पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ में पूरी कहानी बयां की। बताया पत्नी नजमा के मायके चले जाने के बाद से राजा बहुत परेशान था। रविवार को दिन में वह एक बार फिर मायके गया जहां ससुरालवालों से उसकी तीखी बहस हो गई। उन्होंने उसे भला-बुरा भी कहा और उसे घर से निकाल दिया। दोस्ती का वास्ता देकर किया शामिल इसके बाद वह आगबबूला हो गया और इस वारदात की प्लानिंग की। दोस्ती का वास्ता देकर उन्हें भी शामिल कर लिया। तय प्लानिंग के मुताबिक, तीनों एक बाइक से रात में मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां ताबड़तोड़ तीन बम चलाए और फायरिंग की। इसके बाद भाग निकले। करेली थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया- राजा की तलाश की जा रही है। उसके हरसंभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही एक टीम मुंबई भी भेजी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *