- Hindi News
- National
- Jammu Court Non Bailable Warrant Against Hafiz Saeed | Pahalgam Attack Case
श्रीनगर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू की स्पेशल कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए हाफिज सईद को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी होगी।
यह आदेश कोर्ट ने 8 जुलाई को जारी किया था, इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई है। इससे पहले 6 जुलाई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम हमले को लेकर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।
एजेंसी ने कहा था कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश हाफिज सईद ने ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
