![]()
हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में उत्तर मध्य रेलवे ट्रैक पर पुरा रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका शव कल सोमवार को रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कल सोमवार की देर रात मृतक की पहचान रोहन पासवान (22 वर्ष) पुत्र दयाराम के रूप में हुई। वह कानपुर कैंट, कानपुर के गोलाघाट नई बस्ती का निवासी था। रोहन दिल्ली के एक होटल में पिछले 1 साल से काम करता था। काम करता था। वह कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आया हुआ था और कल ही अपने घर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। अविवाहित था मृतक युवक इसी दौरान वह ट्रेन से गिरकर मर गया। आखिर वह किस ट्रेन में सवार था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कल दिन में उसके शव की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने उसकी शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। कल देर रात्रि में उसके शव की पहचान हुई और उसके परिवार के लोग यहां पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। मृतक अविवाहित था।
Source link
दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत:हाथरस में पुरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, परिजनों ने की शव की पहचान