![]()
यूपी के 13 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रशांत महासागर में 3 नए सिस्टम बन रहे हैं। अगर इनमें से एक भी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया तो मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। इस साल यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 1 जून से 13 जुलाई के बीच 161.6 MM बारिश हुई। जबकि औसतन 199.7 MM होनी चाहिए था। लेकिन 19% कम बारिश अभी तक हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचकर कमजोर पड़ गया है। साथ ही मानसूनी द्रोणी (मानसून की मुख्य रेखा) भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर, तराई क्षेत्र में खिसक गई है। फिलहाल प्रदेश में कोई नया मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके कारण अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी। कई जगह सिर्फ हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। बारिश कम होने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इसके बाद बंगाल की खाड़ी में फिर से मौसम प्रणाली बनने के संकेत हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं सोमवार रात करीब 9 बजे नोएडा में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।
मानसूनी बादल गायब होने का क्या मतलब? जानिए सूखी हवाओं ने कैसे रोकी मानसून की रफ्तार? सवाल: पाकिस्तान से आने वाली सूखी हवाएं बारिश कैसे रोक रही हैं? जवाब: पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म और सूखी पश्चिमी हवाएं वातावरण की नमी कम कर रही हैं। इससे बादल कम बन रहे हैं और उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ रही है। सवाल: मैदानों में बारिश कम, लेकिन पहाड़ों में बाढ़ क्यों? जवाब: मैदानों में मानसून कमजोर है, लेकिन पहाड़ों पर नम हवाएं टकराकर अचानक भारी बारिश करा रही हैं। इसी कारण उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। सवाल: प्रशांत महासागर का सिस्टम मानसून कैसे बढ़ा सकता है? जवाब: अगर प्रशांत महासागर में बन रहे सिस्टम का असर बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा और वहां नया लो-प्रेशर बना, तो मानसूनी हवाओं को फिर नमी मिलेगी। इससे उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में बारिश दोबारा बढ़ सकती है। अब कैसे और कब एक्टिव होगा मानसून? मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रशांत महासागर में 3 नए सिस्टम बन रहे हैं, अगर इनमें से एक भी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया तो मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। यूपी के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए
Source link
यूपी के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट:1 जून से अब तक 19% कम बरसा पानी, 4 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून