रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में घरों में घुसता है गंदा पानी:लोगों ने गेट पर बनवाई दीवार, मेयर के निर्देश पर भी अफसरों ने नहीं किया काम


रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में बारिश के समय घरों में पानी भर जाता था। इससे बचने के लिए लोगों ने अपने घरों के सामने दीवार खड़ी कर दी है। डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन और सड़क पर साफ सफाई की व्यवस्था भी खराब है। नाले सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों का आरोप है कि सिर्फ 1-2 फीट नाला साफ हो रहा है। इसकी तलहटी से सिल्ट नहीं निकाली जा रही। क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र के पीर जलील खटिकाना में शौचालय जर्जर हो गया है। झंडेवाला पार्क में नशेड़ियों ने अड्‌डा बना लिया है। पार्क की स्थिति भी खराब बनी रहती है। सड़क पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। मेयर ने चौपाल लगाई थी। इसमें अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया था कि 15 दिनों में समस्या का निस्तारण किया जाए। लेकिन 25 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। नगीना सोनकर के घर में सीवर का पानी भरता है। जलकल की जेई ने निरीक्षण किया था। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हमारी टीम वार्ड नंबर- 55 रानी लक्ष्मी बाई में पहुंची। यहां के प्रमुख कॉलोनियों, मोहल्लों, इलाकों का हाल जाना। निवासियों से बात कर उनकी समस्या समझने की कोशिश की। सबसे पहले देखिए समस्याओं की 3 तस्वीरें…
क्षेत्र की बड़ी समस्याएं… घरों में घुस जाता है नाले का पानी कैसरबाग सब्जी मंडी के आसपास के इलाकों के साथ में बाग मुन्नू तक जलभराव की समस्या होती है। इससे लोगों के घरों के सामान खराब हो जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई साल से यह समस्या बनी हुई है। बावजूद इसके समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। लाटूश रोड़ पर भी बारिश होते ही सड़क पर जलभराव होता है। लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है। बारिश के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है। नया गांव वेस्ट में होटल संचालकों सहित अन्य ने नाले पर अतिक्रमण कर लिया है। नगर निगम की तरफ से मुख्य नाले के बगल से पाइप डाल दी है। नाले के ऊपर स्लैब डाला गया है,लेकिन इसकी सफाई नहीं है। इससे कई इलाकों का पानी क्षेत्र में भरता है। मामले में लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ 1 फीट तक नाले में पानी बह रहा है,जबकि इसके नीचे सिल्ट जमा हुई है। अतिक्रमण के कारण जाम समस्या कैसरबाग इलाके में पड़ने वाले वार्ड में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। सड़क पर वाहनों का चलना मुश्किल है। दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण करते हुए बाहर तक दुकानें लगा दी हैं। इसके कारण आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो जाती है। पुलिस और नगर निगम की तरफ से इसपर काम नहीं किया जाता है। ऐसे में अतिक्रमण की समस्या खत्म नहीं हो रही। वहीं, लोगों का आरोप है कि वाहनों को भी नगर निगम उठा लेती है। पुलिस चालान करती है। लेकिन बिना रोके कोई भी ग्राहक सामान कैसे खरीद सकता है। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। इससे सड़क पर आवाजाही सही ढंग से सुनिश्चित हो सके। नाला सफाई में लापरवाही, गंदा पानी वार्ड के अंर्तगत आने वाले नाले, नालियों और सीवर की सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप लोगों ने लगाया है। उनका कहना है कि स्वेज इंडिया सीवर सफाई में और लखनऊ स्वच्छता अभियान साफ सफाई करने में निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर रही है। ऐसे में पूरे क्षेत्र में सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि कैसरबाग सब्जी मंडी इलाके में नगर निगम की तरफ से नाला साफ किया गया, लेकिन इसके बाद एक महीने से अधिक समय होने के बाद में कचरा नहीं हटाया गया। अमीनाबाद ख्याली गंज, गन्ने वाली गली, जूट वाली गली, कैसरबाग बस अड्‌डा इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। नजीराबाद न्यू क्वार्टर के पीछे गली पानी की टंकी टूटी हुई है। इससे गंदा पानी पीने को लोग मजबूर हैं। पढ़िए स्थानीय लोगों ने क्या कहा… स्थानीय लोगों का आरोप- पार्षद गिने चुने क्षेत्र में काम करते हैं दीपक सोनकर सैलू वार्ड से चुनाव लड़ चुके हैं। वह भाजपा प्रत्याशी रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्रीय पार्षद गिने चुने इलाके में काम करते हैं। ऐसे में 1 महीने से सिल्ट पड़ा हुआ है। मेयर से शिकायत के बाद कुछ लोग आकर वापस चले गए। काम कराने के लिए हमें मेयर से शिकायत करनी पड़ती है। इसके बाद लोग यहां पर आते हैं। हमारे कहने पर काम नहीं होता है। पार्षद के कहने पर अधिकारी तुरंत आते हैं। उनका कहना है कि हमारे घर के सामने ही पानी भरता है। कमर के ऊपर तक हमने नाला ढकने की मांग की थी,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाले में कूड़े का ढेर भी लगा रहता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *