श्रावस्ती में तालाब में डूबा युवक, अस्पताल में मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, मुंबई लौटने से दो दिन पहले हादसा


श्रावस्ती: हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के छोटा करनपुर गांव के पास रविवार 4:00 बजे के करीब मछली पालन के लिए बने एक कच्चे तालाब में डूबने से 21 वर्षीय युवक सोहेल की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। पटपरगंज निवासी सोहेल रविवार शाम करीब चार बजे अपने चार दोस्तों के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब पर नहाने गया था। आसपास धान की रोपाई कर रहे किसानों ने बताया कि नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सोहेल को पहले एक स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बहराइच रेफर कर दिया गया। बहराइच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने भी आज युवक की मौत की पुष्टि की है। ग्रामीणों ने बताया कि सोहेल तीन भाइयों में मझला था। उसके माता-पिता सहजादे और दोनों भाई मुंबई में रहते हैं, जबकि घर पर केवल उसकी बुजुर्ग दादी मौजूद थीं। सोहेल कुछ दिन पहले ही मुंबई से गांव आया था और दो दिन बाद वापस मुंबई लौटने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके माता-पिता और भाई मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस तालाब में यह हादसा हुआ वह कच्चा है। लगातार बारिश के कारण उसकी मिट्टी धंस रही है, जिससे तालाब में फिसलने और उसकी गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने ऐसे तालाबों में नहाने से बचने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *