सहारनपुर में मुस्लिम युवक ने की थी नाबालिग की हत्या:पिता ने कराया था अपहण का मुकदमा, नहर में मिला था शव; आरोपी अरेस्ट


सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयान पुत्र साबिर उर्फ शब्बू निवासी गांव बेलड़ा बुजुर्ग, थाना बड़गांव के रूप में हुई है। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक देवबंद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है। पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई को किशोरी के पिता ने बेटी के घर से बिना बताए लापता होने की तहरीर दी थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। अगले दिन 10 जुलाई को बेलड़ा नहर से किशोरी का शव बरामद हुआ। इसके बाद पिता ने अनुपूरक तहरीर देकर गांव के ही युवक पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया। विवेचना के दौरान मामले में हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। घटना के बाद एसएसपी, एसपी ग्रामीण और सीओ देवबंद ने मौके का निरीक्षण किया था और खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। 4 दिन पहले हुई थी लापता गांव बेलड़ा निवासी 15 वर्षीय अंतिम 8 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन उसकी चप्पल गंगनहर पुल के नीचे मिली थी, जबकि 10 जुलाई को गांव बडूली के पास गंगनहर में उसका शव उतराता मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का दावा किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *