![]()
लखीमपुर खीरी में मायके जाने के विवाद में पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले बेटी के घर पहुंच गए। बेटी को खून से लथपथ देखकर मां ने अपने दांतो से दामाद की बहन की नाक को काट डाला। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा गांव की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी घटना… ढखेरवा गांव के रहने वाले राम लखन कश्यप तीन बेटे और एक बेटी के साथ रहते है। राम लखन के बड़े बेटे श्रवण की शादी 4 साल पहले चचरा पुरवा गांव के रहने वाले बनवारी लाल की बेटी प्रीति (30) से हुई थी। प्रीति के मायके में कुछ दिन बाद उसकी चचेरी बहन की शादी थी, जिसके शामिल होने के लिए उसे जाना था।शनिवार शाम को प्रीति मायके जाने की बात कर रही थी, जिस पर श्रवण उसे मना कर रहा था। मायके जाने की जिद पर अड़ी थी पत्नी प्रीति मायके जाने की जिद पर अड़ गई। इससे श्रवण काफी ज्यादा गुस्से में आ गया। दोनों में बहस शुरु हो गई। बहस में श्रवण ने अपने दांतो से पत्नी प्रीति की नाक काट दी। प्रीति घायल होकर चीखने-चिल्लाने लगी। उसने तत्काल अपने मायके फोन कर दिया। श्रवण की ससुराल उसके गांव से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रीति के पिता बनवारी और माता श्रीदेवी बेटी के ससुराल पहुंच गए। बदले में सांस ने दामाद की बहन की नाक काट दी दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रीति का मां श्रीदेवी ने अपने दांतो से दामाद श्रवण की बहन मोनी की नाक काट डाला। घायल मोनी ने चीख-पुकार मचा दी। वहां मौजूद परिवार के लोग प्रीति और मोनी को रमियाबेहड़ स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। दोनों का डॉक्टरों ने उपचार किया। सीएचसी से लौटने के बाद दोनों पक्षों ने पढुआ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रही पुलिस एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायतें मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पड़ताल के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखीमपुर में पति ने पत्नी की नाक काटी:बदले में सास ने दामाद के बहन की भी नाक काट दी, मायके जाने को लेकर हुआ विवाद