भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कानपुर आएंगी। इस दौरान वह मीडिया से संवाद कार्यक्रम भी करेंगी और भाजपा महिला मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगी।
.
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता ने शनिवार रात 10 बजे जानकारी दी कि सरोज कुशवाहा सुबह 11 बजे जाजमऊ पुल पहुंचेंगी, जहां महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगी।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में वह पत्रकारों से बातचीत करेंगी। इस दौरान महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र और प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी अभियानों की जानकारी देंगी और मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगी।

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता।
बैठक में संगठन की रणनीति पर होगी चर्चा दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के सभी जिलों की महिला मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करेंगी।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियान और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।
साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता ने अपील की है कि क्षेत्र की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो।