![]()
देवरिया में शनिवार रात करीब 10:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से दिनभर की उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हुई बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली भी चमकी। इस बारिश से किसानों को धान की रोपाई करने में लाभकारी होगा। बारिश से पहले जिले का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस था, जिससे लोग उमस से परेशान थे। वर्षा के बाद तापमान घटकर करीब 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में लगभग 2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस बारिश से धान सहित खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई की जरूरत कम होगी, वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की नदियों के जलस्तर में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
Source link
देवरिया में देर रात बारिश शुरू:लोगों को उमस से मिली राहत, तापमान में गिरावट; धान रोपाई में मिलेगा लाभ