अतुल कुमार सिंह | लखनऊ31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ में रोटरी क्लब लखनऊ राजधानी, मंडल 3120 ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में किया। शनिवार को मायरियड होटल में आयोजित भजन संध्या में क्लब के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अनु मारवाह और रोटेरियन रचना माथुर ने किया। क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नए सत्र की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में करना क्लब की परंपरा को दर्शाता है और आपसी एकता को मजबूत करता है।
भजन संध्या आपसी जुड़ाव भी बढ़ाते हैं
इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्या कुसुमांगिनी माथुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। रोटेरियन रचना माथुर ने कहा कि भजन संध्या जैसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि सदस्यों के बीच आत्मीयता और आपसी जुड़ाव भी बढ़ाते हैं।
उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम क्लब की सेवा भावना को और मजबूत करते हैं। भजन संध्या में क्लब के 60 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और सभी के उज्ज्वल, सफल एवं सेवा भाव से परिपूर्ण नए रोटरी वर्ष की कामना के साथ हुआ।
