![]()
ललितपुर के मोहल्ला चांदमारी निवासी समाजसेविका अर्चना रावत का शनिवार देर शाम इंदौर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्हें ब्रेन अटैक के बाद इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 9 बजे ललितपुर के इलाइट चौराहे के पास स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। अर्चना रावत, कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी निवासी शिक्षक आदर्श रावत की धर्मपत्नी थीं। उन्हें कुछ दिनों पहले ब्रेन अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर शाम उनका निधन हो गया। अर्चना रावत एक सक्रिय समाजसेविका थीं। वह अन्नपूर्णामा संस्था की सदस्य थीं, जो मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के तीमारदारों और गरीबों को प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराती है। वह अपने हाथों से गरीबों को भोजन बांटने का कार्य करती थीं।
Source link
समाजसेविका अर्चना रावत की इंदौर में इलाजे के दौरान मौत:ब्रेन अटैक के बाद चल रहा था इलाज, ललितपुर में होगा अंतिम संस्कार