अमरोहा में कल 36.51 लाख पौधे लगेंगे:'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का होगा शुभारंभ


अमरोहा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 जुलाई को ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस महाअभियान के तहत जिले में 36 लाख 51 हजार 900 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए 57 लाख 41 हजार से अधिक पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी बलकार सिंह ने की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ भी उपस्थित रहे। एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया नोडल अधिकारी बलकार सिंह ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, व्यापारियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और गड्ढा खुदान तथा पौध उठान की व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान जन आंदोलन बनना चाहिए। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि अभियान की निगरानी के लिए जिले को तीन जोन और छह सेक्टर में विभाजित किया गया है। तहसील स्तर पर जोन और ब्लॉक स्तर पर सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक घंटे की सूचनाओं के संकलन के लिए डीएफओ कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से विशेष अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव कुमार ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और नोडल अधिकारी बलकार सिंह, जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन जोया रोड पर संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *