Strengthen Booth Level Organization for 2027 Polls

समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने शनिवार को लखनऊ के दारुलशफा स्थित बी-ब्लॉक कॉमन हॉल में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, संगठन विस्तार और 2027 के विधानसभा च

.

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की बनाई रणनीति राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू भारती ‘सुदर्शन’ ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। युवाओं, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को पीडीए अभियान से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत बनाया जाएगा। समाजवादी आंदोलन को सामाजिक बदलाव का माध्यम बताया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत ने कहा कि समाजवादी आंदोलन केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि समाज में बराबरी, सम्मान और अवसर सुनिश्चित करने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार जनसंपर्क अभियान चलाएगा और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विधानसभा वार प्रभारियों की घोषणा, चुनावी तैयारियों को मिली रफ्तार शिविर के दौरान संगठन विस्तार के तहत लखनऊ मंडल की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर मंडल और जिला स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सत्येंद्र कुमार पानू, राष्ट्रीय सचिव ममता रावत (पार्षद), राष्ट्रीय सचिव सोनू भारती गिहार, राष्ट्रीय सचिव सन्नी रावत, आशा रावत (पार्षद), बिजेंद्र भारती, राम अवतार धीमान, राजकिशोर बारी, अयोध्या प्रसाद रावत, उत्कर्ष पटेल, पंचनू वाल्मीकि, शिवकुमार, बाबू भारती समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.