वाराणसी में प्रदेश की पहली गैर-सरकारी AI लैब खुला:राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में हुआ उद्घाटन,विद्यार्थियों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा


पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी में शनिवार को शाम 4 बजे अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया। आयोजकों ने दावा किया कि यह उत्तर प्रदेश के किसी भी राजकीय विद्यालय में बिना किसी शासकीय आर्थिक सहायता के स्थापित की गई पहली एआई-रोबोटिक्स लैब है। इस लैब का निर्माण क्वींस कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव तथा क्वींस कॉलेज पुरातन छात्रसभा के मार्गदर्शन में आईआईआईटी वड़ोदरा के निदेशक प्रो. धर्मेंद्र सिंह की पहल और पीएचएन टेक्नोलॉजी के सहयोग से कराया गया। लैब लगभग छह माह पूर्व ही तैयार हो चुकी थी, जबकि इसका औपचारिक उद्घाटन 11 जुलाई यानि आज संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अपने ही विद्यालय के लिए इस प्रकार का योगदान देना उनके लिए गर्व और भावनात्मक संतोष का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आधुनिक प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थी केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान ही नहीं प्राप्त करेंगे, बल्कि भविष्य में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना सकेंगे। छात्रों को लैब में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं पीएचएन टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि प्रदीप एच. नारायणकर ने कहा कि उनकी संस्था लंबे समय से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस लैब को अत्याधुनिक संसाधनों और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है तथा इसकी गुणवत्ता किसी भी आईआईटी की प्रयोगशाला के समकक्ष है। उनके अनुसार यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की भी व्यवस्था की जाएगी क्वींस कॉलेज पुरातन छात्रसभा के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने इसे विद्यालय के इतिहास का ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह लैब विद्यार्थियों के तकनीकी भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि लैब के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *