प्रतापगढ़ में महिला पर जानलेवा हमला:पड़ोसियों पर आरोप, कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और फावड़ा लेकर पहुंचे


प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित कांधीपुर झींगुर गांव में एक महिला पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी हरिश्चंद्र सरोज बाबागंज ब्लॉक में सफाई कर्मचारी हैं उनके बेटे सुधीर कुमार और विनीत कुमार सरोज, पत्नी कमला देवी और बेटी खुशबू ने मिलकर महिला पर हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, फावड़ा और लाठी जैसे धारदार और घातक हथियार लेकर पहुंचे थे और महिला को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि इस घटना का एक वीडियो भी मौजूद है, जिसमें कथित तौर पर आरोपियों की गतिविधियां कैद हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *